Spathiphyllum Wallisii:
यह एक छोटा और बेहद खूबसूरत indoor/अंदरूनी पौधा है. इसको Peace Lily (पीस लिली) और spathe flower भी बोलते हैं. मूल रूप से यह एक दक्षिणी अमेरिकन पौधा है. इसका सफेद फूल बेहद मनमोहक और मन को सकूं देता है. देखिये इस पौधे की कुछ तस्वीरें-
देखभाल :
|
तापक्रम
(Temperature) |
बढिया
विकाश के लिए 22°C से 28 °C. सर्दियों में ज्यादा ठंड से पौधे को बचाना चाहिए (Average room temperature’s are fine.) |
|
प्रकाश की आवश्यकता (Light) |
light में विकास अच्छा करता है लेकिन इस
पौधे के लिए सीधी धूप हानिकारक है. आप इसको बालकनी या बरामदे में रख सकते हो
जहाँ इसको प्रकाश मिलता रहे और सीधी धूप भी इस पर न आये. (Direct sunshine can damage the plant.
A mixture of light and shade is perfect.)
|
|
पानी देना (Watering) |
वैसे तो इसको ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं पडती लेकिन गर्मियों
में रोज एक बार पानी डालना चाहिए. पानी ज्यादा न डाले बस कि मिट्टी नम (सीली) रहे.
keep the soil moist ( not over watered)
|
|
मिट्टी (soil) |
साधारण बगीचे वाली मिट्टी. Normal garden soil |
|
काट छांट (Pruning) |
इस को काट छांट की आवश्यकता ही नहीं. बस सुखी हुई
पत्तियों को पॉट में से हटा दें. The plant rarely need pruning... well not at all. You have to Cut away only dying leaves |
इस पौधे के लाभ:
- प्रदूषण कम करना: NASA और डॉ वोल्वर्टन के द्वारा एक अध्ययन इसलिए किया गया था कि यह पता लगाया जा सके कि पौधे हवा में से प्रदूषकों को कैसे हटाते हैं. मुझे प्रदूषकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कुछ पौधे हमें साँस लेने में मद्द्त करते हैं तो इससे बेहतर क्या हो सकता है.
- यह पौधा हवा में से benzene, formaldehyde और trichloroethane जैसे प्रदूषक हटाने में सहायता करता है. अतः स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने में सहायक होता है.
- इस पौधे का कद छोटा होने की वजह से आप इसको जहां कहीं पर भी रखना चाहते हो रख सकते हो ये आराम से फिट हो जाता है.
- घर की सुंदरता को तो बढ़ता ही है साथ में आंतरिक शांति भी प्रदान करता है.




