Showing posts with label GO GREEN. Show all posts
Showing posts with label GO GREEN. Show all posts

Friday, 11 February 2022

CYCLAMEN COUM : INDOOR FLOWER PLANT

इंडोर प्लांट्स में ये पौधा ख़ूबसूरती की बला है।  CYCLAMEN COUM एक बौनी प्रजाति का वह पौधा है जिसके हरेक भाग में प्रकृति के द्वारा ख़ूबसूरती उकेरी गयी है। आप इसकी वैलेंटाइन-दिल जैसी आकार की पत्तियां देखें, इसकी कोंपल, इसकी कलियाँ देखें या देखे इसके गुलाबे-इज़हार जैसे सुंदर प्यारे फूल।  देखते ही इस पौधे से आपको प्यार हो जायेगा। आओ दिखलाते हैं इसकी कुछ झलक.... 

सबसे पहले इसकी पत्तियों की ख़ूबसूरती का नजारा करियेगा-  











इसकी ऊपर निकलती हुई कलियों की शोभा-




इसके भांति भांति के रंग बिरंगे फूल... मनभावन फूल-








जॉन एलिया साब के ये दो शेर मुहब्बत करने वालों के नाम

कितने ज़ालिम हैं जो ये कहते हैं 
तोड़ लो फूल, फूल छोड़ो मत 

बागबाँ ! हम तो इस ख़याल के हैं 
देख लो फूल, फूल तोड़ो मत 

-जॉन एलिया

पौधे की सामान्य जानकारी :

यह पौधा ठंडे तथा सीलन भरे क्षेत्र में जल्दी व अच्छे से विकास करता है। इसके लिए गर्मियों में सुबह सुबह की तरोताज़ा हल्की धुप वाली जगह उचित है। यह पौधा 20℃ से 32℃ का तापमान तक सहन करने की क्षमता रखता है।  इस पौधे का आकार 5 से 7 इंच होता है। 
इसका बोटैनिकल नाम- CYCLAMEN PERSICUM (सिक्लेमेन परसिकम) है।
   
इसको गमलें में लगाने का तरीका-





जैसा की यह एक बौनी प्रजाति है तो इसके  लिए छोटा गलमला ( 5 से 6 इंच ) पर्याप्त है।  इस गमले की तली में ड्रेनेज हॉल जरूरी है।  लगाने के लिए मिटटी का वेल ड्रेन होना बहुत जरूरी है क्योँकि इस पौधे की जड़ों में पानी ठहरना नहीं चाहिए व मिट्टी के मिक्सर का अनुपात इस प्रकार का रखें- 
  • 50 % गार्डन सॉइल 
  • 20 % वर्मी कम्पोस्ट 
  • 20 % कोकोपिट 
  • 10 % LEAF MOULD (सूखे पत्तों की खाद)
 गमलों में लगाते समय इसकी जड़ों को हिलाएं नहीं क्यूंकि इसकी जड़ें बड़ी नाजुक होती है वो टूट सकती हैं।

इस पौधे को ज्यादा पानी की आवश्यकता तो नहीं होती लेकिन मिटटी को नम (MOIST) रखना बहुत जरूरी है.
इस पौधे को कटाई छंटाई (PRUNE) की व RE-POT करने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसमें पतझड़ से लेकर वसंत तक फूल खिलते हैं.... चटक लाल, गुलाबी, सफ़ेद, बैंगनी रंगों के फूल। 

इसको घर के अंदर लगाने का एक बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आपको यह पौधा केवल इसकी ख़ूबसूरती के लिए ही नहीं  बल्कि दुनियां में व्याप्त अनेक परिस्थितियों की वजह से हो रहे  चिड़चिड़े स्वभाव को शांत व निर्मल बनाने के लिए लगाना चाहिए। जी हाँ... इस पौधे को देखने मात्र से स्वभाव में परिवर्तन आ जाता है इसका अपना कोमल व शांत स्वभाव आपके मानसिक स्वभाव को प्रभावित करता है। जब भी इसको और इसके खिले फूलों को देखने का सौभाग्य मिलता है तो दिल सकूँ से भर जाता है।  

इसकी मनमोहक छवि को देख कर ऐसे लगता जैसे किसी चित्रकार ने आँखे बंद कर अपनी कल्पना में जी लगाकर कोई चित्र सोचा हो और प्रकृति ने उसकी मनोकामना पूरी करने के लिए ये पौधा धरा पर ऊगा दिया हो।  





General Information:
  • Grow in cool and humid environment.
  • Botanical name- Cyclamen Persicum
  • Type- Perennial
  • size of plant- 5 to 7 inches tall and wide 
  • soil- moist and well- drained 
  • Bloom time- Fall to Spring 
  • Flower Color- Pink, White, Red, Violet 
  • Light- In Winter - indirect and bright and in Summer when the plant is dormant it's best to keep it in cool and dark spot with good air circulation. 
  • This plant does not need to be pruned and repotted.
  • Keep the soil moist, just add as much water to it. 
One of the great benefits of planting this plant is that it makes your irritable nature calm and gentle. Seeing its beautiful flowers fills the heart with ease.It's rounded heart-shaped leaves and flowers like proposed rose both are part of its beauty.





Thank You.
आपको ये पोस्ट कैसी लगी निचे कमेंट देकर जरूर बताएं। अगर आपको ये पोस्ट और मेरा काम अच्छा लगा हो तो  मेरे इस ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं ताकि आपको ऐसी ही जानकारी मिलती रहे।  दोस्तों ये एक ग्रीन प्लेनेट मिशन भात है इसके साथ जरूर जुड़ें। 
                                                                              
                                                                                                   By- Rohit . 

                                         
   


   

होली : राजस्थानी धमाल with Lyrics व नृत्य विशेष

हमारा देश खुशियाँ बाँटने व बटोरने का देश है इसी परम्परा के अंतर्गत अनेक त्योहार मनाये जाते हैं ये त्योहार धार्मिक महत्व के साथ साथ सांस्कृति...